UPSC Civil Services Rank 1 सुभम कुमार सक्सेस स्टोरी

UPSC Civil Services Rank 1 सुभम कुमार सक्सेस स्टोरी – UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 बिहार राज्य के शुभम कुमार ने हासिल किया है। शुभम कुमार बिहार के कटिहार जिले का रहने वाले है। शुभम कुमार ने आईआईटी-बॉम्बे से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया था।

ऐसा नहीं है की उन्होंने पहले ही प्रयास में सिविल सर्विस की परीक्षा क्लियर कर लिया लेकिन अपने लगन और निष्ठा के दम पर सिविल सर्विसेज में अपने तीसरे प्रयास में यह सफलता पाई और अपने परिवार के साथ साथ अपने जिले का नाम रौशन किया ।

आपको जानकर ख़ुशी होगी की शुभम कुमार कुमार ने 2019 में भी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की थी और उन्होंने 290वीं रैंक हासिल की थी। उस समय उनका वैकल्पिक विषय एंथ्रोपोलॉजी था। इससे पहले उन्होंने 2018 में भी प्रयास किया था परन्तु असफल रहे हैं।

अपने राष्ट्र के विकास की चेस्टा उन्हें अमेरिका से भारत यूपीएससी सिविल सेवा की तैयारी की दिशा में खींच लाई। वह यूपीएससी सिविल सेवा की तैयारी से पूर्व संयुक्त राज्य अमेरिका में एक शोधकर्ता के रूप में काम किया करते थे। । उन्होंने नौकरी छोड़ कर UPSC सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी।

upsc rank 1 shubham kumar success story
upsc rank 1 shubham kumar success story

उनका कहना है कि अमेरिका में अपने अनुभव के बाद, वह राष्ट्र के विकास की दिशा में अपना योगदान दे सकते हैं। इसी लिए वह अमेरिका की नौकरी छोर सिविल सर्विसेज में आना चाहते थे।

कुमार के पिता की बात करें तो वह एक बैंककर्मचारी हैं। सुभम ने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए कहा है कि वह भारत के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए काम करना चाहते हैं और बिहार कैडर में काम करना पसंद करेंगे, हालांकि, वह अन्य कैडर के लिए भी उपलब्ध होंगे। यूपीएससी ने अभी तक योग्य उम्मीदवारों को कैडर आवंटित नहीं किया है।

Leave a Comment