बीपीएससी शिक्षक बहाली से सम्बंधित नोटिस जारी, उम्र सीमा में 10 वर्ष का मिलेगा छूट

BPSC  Teacher Recruitment 2023: बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक नियमावली 2023 में प्रावधान में बदलाव के सम्बन्ध में एक नोटिस जारी की गई है। इस नोटिस के तहत नियुक्ति में उम्र सीमा में संसोधन किया गया है व कुछ जरुरी जानकारी दी गई है। निचे इसके बारे में विस्तार से पढ़े।

BPSC Teacher Recruitment Age Limit

शिक्षा विभाग पटना द्वारा जारी इस नोटिस में निम्न तीन बिंदुओं पर चर्चा कि गई है:

  • नियुक्ति के लिए आयु की गणना वर्ष की पहली अगस्त को आधार मानकर किया जायगा।
  • इस नियमावली में प्रवृत होने वाले पूर्व पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को इस नियमावली में प्रवृत होने के पश्चात नियुक्ति के प्रथम संव्यवहार में अधिकतम आयु में 10 वर्ष का छूट देय होगी।
  • पंचायती राज संस्था एवं नगर निकाय संस्था अंतर्गत नियुक्त एवं कार्यरत शिक्षकों के लिए अधिकतम आयु की सीमा सिथिल करने हेतु राज्य सरकार के द्वारा अलग से निर्णय लिया जा सकेगा।

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी STET 2019 में आयु गणना 01 /08 /2019 को आधार मानकर किया गया था। प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को इसमें भी 10 वर्षो का आयु छूट दिया गया था।

वहीँ आपको बताते चले की भर्ती प्रक्रिया का काम जोरो शोरो से चल रहा है। उम्मीद है की इस महीने के अंत तक नोटिफिकेशन जारी कर दी जाएगी। हालाँकि एक तरफ नियोजित शिक्षक धरना पर बैठे हैं और इस भर्ती का विरोध कर रहे हैं। 

एक बड़ा तबका ऐसा भी है जो भर्ती में होने वाली परीक्षा के पक्ष में है। ऐसे में देखना होगा की आगे इसपर क्या निर्णय सरकार के द्वारा लिया जाता है। BPSC के चैयरमेन (BPSC chairman Tweet) ने भी अभ्यर्थियों को पढाई करने की सलाह दी है और कहा है कि परीक्षा अपने निर्धारित समय पर ही होगा।

इस नोटिस का पीडीऍफ़ डाउनलोड करें- Click Here

भर्ती से सम्बंधित अन्य जरूरी आर्टिकल्स नीचे मौजूद है:

 

Leave a Comment